मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कु. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का जयंत में १ दिसंबर को होगा अनावरण



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा वार्ड क्र. 18 सी.डब्ल्यू.एस. जयन्त आवासीय परिसर के सामने  दिनांक 01/12/2021 को सुबह समय- 11:30 बजे मध्य प्रदेश के  भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. कुँवर अर्जुन सिंह के प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) और सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू वैश्य के द्वारा किया जायेगा । वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि स्व. श्री सिंह का सिंगरौली जिले से बहुत लगाव था। तथा सीधी/सिंगरौली जिले की जनता कुँवर अर्जुन सिंह को मसीहा के रूप में मानती थी।  कुंवर अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब प्रदेश के राज्यपाल भी रहे और कांग्रेस की मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं ।