ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत


नई दिल्ली। दिल्ली-राजस्थान से लेकर हिमाचल-कश्मीर तक कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में कैसा है मौसम का मिजाज जानिए। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और समूचा क्षेत्र ठंड से ठिठुर रहा है। कहीं तापमान में लगातार गिरावट जारी है। कहीं कड़क धूप खिल रही है लेकिन तापमान नीचे जा रहा है। दिल्ली-राजस्थान से लेकर हिमाचल-कश्मीर तक कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फ पड़ रही है। सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। राजधानी लखनऊ सहित अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया कि खीरी और नजीबाबाद 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद में 7.4 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बारे में अनुमान लगाया कि मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है।
हिमाचल के 11 जिलों में अलर्ट जारी
दिल्ली एनसीआर में मौसम फिर से करवट बदल सकती है। मकर संक्रांति से पहले यानी 13 जनवरी से फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 और 16 जनवरी को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार से भारी हिमपात की संभावना देखते हुए मौसम विभाग ने 11 जिलों में 11 जनवरी से येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लाहौल, किन्नौर, शिमला और चंबा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।