तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रम्प


अहमदाबाद| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगामी फरवरी महीने में भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आने की संभावना है और इस यात्रा के दौरान वह अहमदाबाद आ सकते हैं| अमेरिका में हुए “हाउडी मोदी” की तरह अहमदाबाद में ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है| जिसमें “डोनाल्ड ट्रम्प” अहमदाबाद के लोगों से रूबरू हो सकते हैं| एक रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प के फरवरी में भारत आने का कार्यक्रम लगभग तय है| हांलाकि फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है| ट्रम्प तीन दिन की भारत यात्रा पर आएंगे और इस दौरान वह देश के किसी एक शहर भी जाएंगे| जहां अमेरिका के ह्युस्टन में हुए “हाउडी मोदी” की तरह कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है| माना जा रहा है कि अहमदाबाद में यह कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प के शामिल होने की संभावना है| इस कार्यक्रम में गुजराती मूल के अमेरिकी बड़ी संख्या में शामिल हो सकते हैं|