स्वच्छता सर्वेक्षण मे शत प्रतिशत अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे शहरवासी: कलेक्टर   


संयुक्त रूप से शहर के कई स्थानो का कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने किया भ्रमण
वैढ़न,सिंगरौली।  कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी एवं निगमायुक्त शिवेन्द्र सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से शहर के कई स्थानो का भ्रमण किया गया। कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा पूर्व निर्देश दिये गये थे कि शहर के चिन्हित गलियो की नाली, पार्क, सहित अन्य स्थलो की सफाई करई जाये। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने देखा कि निगम अमले के द्वारा अभियान चलाकर सफाई का कार्य किया जा रहा है। वही कलेक्टर के द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियो को स्वच्छता सर्वेक्षण से सबंधित आवश्यक निर्देश भी दिये गयो। भ्रमण के दौरान कलेक्टर के द्वारा गनियारी पार्क, बस स्टैड, सब्जी मण्डी, सई कालेज सहित मुख्य सड़क की नाली, बिजली, सिवरेज के चल रहे कार्यो का भी अवलोकन किया गया। भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, राजस्व अधिकारी आरपी वैश्य,सहायक यंत्री आरके जैन, संतोष पाण्डेंय आदि उपस्थित रहे।   
       तत्पचात कलेक्टर श्री चौधरी ने सभी शहरवासियो से अपील करते हुये कहा कि  स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के दौरान नगर निगम द्वारा की गई तैयारियो का जायजा लेने भारत सरकार की टीम आने वाली है। टीम के द्वारा शहरवासियो से स्वच्छता से संबंधित सात प्रश्न किये जायेगे। हर प्रश्न में नंम्बर निर्धारित किये गये है। आपके सतुंष्टि पूर्वक उत्तर देने पर निगम को अधिक से अधिक अंक प्राप्त होगा इन्ही अंको से नगर निगम की रैकिंग निर्धारित होगी।   कलेक्टर ने कहा कि सभी शहरवासियो  इस अभियान में शत प्रतिशत अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। आपके सहयोग से ही नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान उतकृष्ट स्थान प्राप्त कर सकेगा। उन्होने कहा कि प्रत्येक शहरवासी अपने मोबाईल पर स्वच्छता एप डाउनलोड कर आन लाईन अपना फीड बैक दर्ज कराये। साथ आने वाली टीम के द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नो का संतुष्टि पूर्वक उत्तर दे।उन्होने  कहा है कि शहरवासियो को जहा भी कचरा दिखे तत्काल उस जगह का फोटो खीचकर स्वच्छता एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराये, निगम अमले के द्वारा तत्काल उस जगह की सफाई कराई जायेगी। 
      कलेक्टर ने  बताया कि  शासन द्वारा सिंगिल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी आम नागरिक सामग्री खरीदते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें। सब्जी, फल, खाद्य, सामग्री तथा अन्य वस्तुयें खरीदते समय प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करें। प्लास्टिक शहर को गंदा करने के साथ ही इसके  कचरे से शहर की नालियों में जाम हो जाती है। उन्होने ने कहा कि  नगर को साफ-सुथरा रखने में आमजनो का सहयोग आवश्यक है। हर घर, हर गली, हर मोहल्ला, हर वार्ड साफ-सुथरा होगा तो पूरा शहर अपने आप स्वच्छ हो जायेगा।