शिवगुरू महोत्सव १९ को बड़ा तालाब खुटार में


कालचिंतन, कार्यालय
बैढ़न(सिंगरौली)। शिव गुरूमहोत्सव का भव्य आयोजन १९ जनवरी को बड़ा तालाब खुटार, पोखरा टोला में प्रात: १० बजे से सायं ४.३० बजे तक होने जा रहा है। महोत्सव मुख्य अतिथि छोटे लाल सिंह परिहार वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व सरपंच रहेंगे। 
जिला संयोजक रमाशंकर शाह एडवोकेट ने बताया कि आज व्यक्ति का मन प्रबल पाश्विक प्रवृत्तियों से पीड़ित होकर स्वहित में लगा है, फलत: समाज टूटने की स्थिति में है। आज व्यक्ति के मन को आत्मा के तल पर विकसित करने की आवश्यकता है। ताकि मानव मन संकीर्णताओं से निवृत्त पा सके और व्यक्ति का मन परमात्म तत्व तक विकास पा सके। इसी कर्म निरपेक्ष विधा का नारम अध्यात्म है और गुरू इसके आलोक स्तम्भ हैं। आज योग्य गुरूओं की कमी हो आयी है। अध्यात्म के गलत दिशा निर्देश के कारण आज पूजा पद्धति कालगत समस्याओं एवं संकीर्णताओं को दूर करने में असफल होकर आरोप के घेरे में है। अध्यात्म के इस संक्रांति काल में मानव कल्याण हेतु एक मात्र विकल्प सही गुरू का उपलब्ध हो जाना है। महेश्वर शिव का यथार्थ में जन -जन का गुरू होना ही जगतगुरू एवं महागुरू पद की सार्थकता सिद्ध करता है। श्री शाह ने आम जनता से अपील किया है कि शिव गुरू चर्चा में सम्मिलित होकर शिवगुरू और उनकी शिष्यता के सभी आयामों से अवगत होने के निमित्त हम आप सभी का आह्वान करते हंै।