सीएएम: महिला प्रदर्शनकारियों पर योगी सरकार का एक्शन


1200 से अधिक पर केस दर्ज
लखनऊ । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) केखिलाफ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है तो इन प्रदर्शनकारियों को लेकर योगी सरकार का एक्शन भी शुरू हो गया है। प्रदेशभर में करीब 1200 प्रदर्शनकारियों केखिलाफ धारा-144 केउल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अलीगढ़ में 60 महिलाओं, प्रयागराज में 300 महिलाओं, इटावा में 200 महिलाओं और 700 पुरुषों पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने केबाद भी लखनऊ के घंटाघर से लेकर प्रयागराज केमंसूर अली पार्क में प्रदर्शन जारी है। रायबरेली के टाउनहॉल में भी मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच घंटाघर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) केखिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं केखिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड केअध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। लखनऊ में महिलाओं का विरोध पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं पर सख्ती दिखाई और केस दर्ज कर दिया। 2 दिन पहले यूपी पुलिस की ओर से लखनऊ में तीन मुकदमें दर्ज किए गए। इसमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा की दो बेटियों के नाम भी शामिल हैं।