रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित खुला आश्रय गृह का हुआ उद्घाटन


वैढ़न,सिंगरौली।  इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित खुला आश्रय गृह का उद्घाटन आज नवीन जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के समीप आवंटित नवीन भवन में किया गया। जिसमें अध्यक्ष सह जिला कलेक्टर केवीएस चौधरी के दिशा-निर्देशन में इंडियन सोसाइटी के चेयरमैन राजमोहन श्रीवास्तव द्वारा नए भवन का फीता काटकर खुला आश्रय गृह का उद्घाटन किया गया,वहीं पर चेयरमैन श्री श्रीवास्तव द्वारा खुला आश्रय गृह का निरीक्षण कर व्यवस्था का भी जायजा लिया। उद्घाटन समारोह में रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, सचिव डॉ.डीके मिश्रा,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग बंटी,संजय प्रताप सिंह,ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ.आरडी द्विवेदी,प्रबंध समिति सदस्य एसडी सिंह,राजाराम केशरी,जितेंद्र सिंह,आरडी पाण्डेय,सोमदेव सिंह ब्रम्ह, ओपीएन सिन्हा,विवेक कुमार त्रिपाठी,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुरेशमणि तिवारी,आशा गुप्ता,किरण जैन,बाल संरक्षण अधिकारी नीरज शर्मा,वैभव गुप्ता, मिथिलेश मिश्रा,सुरेश गिरि,डीपी तिवारी,समन्वयक जयप्रकाश दुबे,कार्यालय सहायक अरविंद विश्वकर्मा,खुला आश्रय गृह समन्वयक संगीता द्विवेदी,सोशल वर्कर अलका पाण्डेय,अर्चना पाण्डेय,निधी सिंह,आरती मिश्रा,अर्चना पाण्डेय,शिवाकांत शाह,सहायिका गजाला उपस्थित रहें।