रावेन्द्र शर्मा बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव


काल चिंतन संवाददाता,
वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय युवा कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव तथा प्रभारी मध्य प्रदेश की सहमति उपरांत मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा ग्राम तेलाई निवासी रावेन्द्र्र शर्मा को  मध्य प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा की नियुक्ति से उनके चाहने वालों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सिंगरौली जिले के ग्राम तेलाई निवासी श्री शर्मा पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे हैं। पार्टी के प्रति लगन व निष्ठा को देखते हुये श्री शर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्री शर्मा की नियुक्ति से जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष फरदीन खान तथा समिति के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं।