पैदल चलकर कलेक्टर  ने साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा


चौपाल आयोजित कर स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पूछे जाने वालो प्रश्नो से आम जानो को कलेक्टर ने कराया अवगत
काल चिंतन संवाददाता,
वैढ़न,सिंगरौली।  स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में किसी प्रकार की कमी  न रहे इसके लिए कलेक्टर एवं नगर निगम के प्रशासक श्री केवीएस चौधरी के अगुवाई में अभियान चलाकर शहर की साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही शहर वासियो को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी  में आज कलेक्टर श्री चौधरी एवं नगर निगम आयुक्त शिवेन्द्र सिंह के द्वारा नवजीवन विहार जोन एवं बैढ़न जोन में चौपाल आयोजित कर शहर वासियो को स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में अवगत कराया गया।
       कलेक्टर श्री चौधरी ने उपस्थित नागरिको से कहा कि आपके शहर में शीघ्र ही स्वच्छता सर्वेक्षण टीम आने वाली है। टीम के द्वारा आप लोगो से सात प्रश्न किये जायेगे। इन प्रश्नो को जानकारी होना आवश्यक है। उन्होने ने कहा कि प्रश्नो के उत्तर संतुष्टि पूर्वक देने के बाद ही नगर निगम को अंक प्राप्त होगे जिससे रैकिंग निर्धारण किया जायगा। कलेक्टर कहा कि आप सब अपने परिवार के साथ ही अपने पड़ोसियो को भी इसके संबंध में अवगत कराये। कलेक्टर ने कहा कि गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग रखे। तथा नगर निगम के डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनो मे ही कचरे के डाले। कलेक्टर बताया कि अगर कही आप लोगो को कचरा दिखे तो तत्काल उसकी शिकायत स्वच्छता एप के माध्यम से करे। नगर निगम अमले द्वारा तत्काल उस जगह की सफाई की जायेगी। कलेक्टर ने लोगो को अपने मोबाईल फोन में स्वच्छता एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।     चौपाल के दौरान कलेक्टर को वार्ड वासियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसका शीघ्र निराकरण करने हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिया गया। इसके पश्चात कलेक्टर एवं निगमायुक्त श्री सिंह के द्वारा वार्ड वासियो के साथ पैदल चलकर वार्ड की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। तथा नालियो के अंदर जमे कचरे को देख कर उनकी तत्काल सफाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैढ़न जोन के वार्ड क्रमांक 41 के विभिन्न स्थलो का निरीक्षण कर साफ सफाई से सबंधित आवश्यक दिषा निर्देश दिये गये। इस दौरान नगर निगम के उपायुक्त आईडी सिंह, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, स्वस्थ्य अधिकारी आरपी वैश्य, सहायक यंत्री आरके जैन, संतोष पाण्डेंय, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।