नगर पालिक निगम सिंगरौली लगातार दूसरी बार भी ओडीएफ प्लस प्लास घोषित

  
आपके सकारात्मक जवाब से शहर साथ ही आप का गौरव बढ़ेगा: आयुक्त नगर निगम
काल चिंतन संवाददाता,
वैढ़न,     सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली लगातार दूसरी बार ओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया गया है। निगम क्षेत्र कुल 32 जगहो का निरीक्षण यूसीआई टीम के द्वारा किया गया था। जिसमें चार स्लम, चार रेजिडेन्सीयल तथा चार कामार्शिल एवं चार विद्यालयो, दो ट्रन्सपोर्ट, दो वाटर वाडी, दस जल स्त्रोत, चार रोड सहित अन्य स्थलो का सर्वेक्षण टीम के द्वारा किया गया। इसके साथ टीम के द्वारा ग्यारह सर्वजनिक शौचालयो का निरीक्षण किया गया। जिसमें एक भी शौचालय में टीम द्वारा गंदगी नही पाई गई। जिसके परिणाम स्वरूप एक शौचालय को उतकृष्ट माना गया। वही चार शौचालयो की स्वच्छता व्यवस्था को प्रशंसनीय पाया गया। साथ ही 32 स्थलो पर की गई साफ सफाई व्यवस्था सर्वेक्षण माण्दण्ड के अनुरूप पाये जाने के परिणाम स्वरूप सर्वेक्षण टीम के द्वारा नगर निगम को  ओडीएफ प्लस प्लस की श्रेणी में घोषित किया गया। इसके संबंध में नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त शिवेन्द्र सिंह के द्वारा शहर के समस्त नागरिको को बधाई दी गई। साथ ही कहा कि आप सबके सहायोग से ही नगर निगम को लगातार दूसरी बार ओडीएफ प्लस प्लस की  सौगात मिली है। 
        निगमायुक्त श्री शिवेन्द्र सिंह ने  कहा कि आपके सकरात्मक सहयोग से नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण उतकृष्ट मुकाम प्राप्त कर पायेगा। उन्होने कहा कि  स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में सिटीजन फीडबैक में  7 सवालों  पूछे जायेगे उनके सकारात्मक जवाबों से नगर निगम  को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अच्छी रैंक प्राप्त हागी। उन्होने  कहा कि शहरवासियो से जो सवाल पूछे जायेगे उनमें पहला सवाल होगा कि  क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भागीदारी कर रहा है। दूसरा सवाल  आप शहर में अपने आसपास की स्वच्छता को अपने पिछले 6 महीने के अनुभव के आधार पर 200 में से कितने अंक देना चाहेंगे। तीसरा सवाल आप शहर में सार्वजनिक और ब्यवसायिक क्षेत्र की स्वच्छता को अपने पिछले 6 महीने के अनुभव के आधार पर 200 में से कितना अंक देना चाहेंगे। चौथा सवाल क्या आप से हमेशा कचरा संग्राहक द्वारा सूखा गीला कचरा अलग अलग देने के लिए कहा जाता है। इसी तरह से पाचवे सवाल मे पूछा जायेगा कि  क्या आपके शहर में सड़कों के डिवाइडर पर पौधों या हरी घास से ढके हुए हैं । छठा सवाल शहर में सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता को अपने पिछले 6 महीने के अनुभव के आधार पर 200 में कितने अंक देना चाहेंगे।
     तथा सतवा सवाल आपको  शहर के ओडीएफ अर्थात खुले में शौच से मुक्त या जीएफसी  अर्थात कचरा मुक्त शहर स्टेटस के बारे में जानकारी है। आयुक्त ने बताया कि सवालो के उपर अंक निर्धारित किये गये है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 अंतर्गत  इन सवालो के सकारात्मक जवाब  निगम के रैकिंग तय होगी निगायुक्त श्री सिंह ने कहा आपके जवाब से  नगर निगम को सर्वेक्षण के दौरान उतकृष्टि रैकिंग प्राप्त यह नगर निग के साथ ही आप लोगो के लिए भी गौरव की बात होगी।