कांग्रेस का प्रशिक्षण संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न


काल चितंन संवाददाता,
वैढ़न,सिंगरौली। शनिवार को सर्किट हाउस माजन बैढ़न में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व प्रशिक्षण प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी साथ ही सह प्रभारी  निखिल तिवारी जी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित राम अशोक शर्मा  के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के 1 साल पूरा होने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम (संवाद) का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रभारी द्विवेदी जी ने संवाद में उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को साझा करते हुए विस्तार रूप से बताया है जिसमें100 में 100 यूनिट बिजली देने वाला पहला राज्य, एक करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ, देशभर में सबसे सस्ती बिजली देने वाली कमलनाथ सरकार है। 
 इसी तरह आगे की कड़ी में बताया कि इंदिरा किसान ज्योति योजना से किसानों को 10 हॉर्स पावर पंपों के लिए आधी दर पर बिजली देने का कार्य किया गया है जिसमें लगभग 2000000 किसानों को लाभ हुआ है। जय किसान फसल ऋण माफी योजना में 20 लाख से अधिक किसानों को 7154 करोड़ ऋण माफ हुआ है।दूसरे चरण में ऋण माफी है 71675 करोड रुपए स्वीकृत किया गया है।। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में व्यापक सुधार किया गया है पांचवी आठवीं कक्षा पुन: बोर्ड ,स्कूलों में प्रदत्त राशि में भारी वृद्धि, प्राथमिक स्कूलों को प्रतिवर्ष एक लाख तक सहायता राशि एवं शिक्षकों की नई भर्ती किया जा रहा है।।परिवार कल्याण हेतु वृद्धा एवं विधवा पेंशन राशि प्रतिमाह 300 से बढ़ाकर 600 दिया जा रहा है जिसमें 40 लाख 37000 लोग लाभान्वित हो रहे हैं प्रसव योजना नया सवेरा की रासि 16000 से बढ़ाकर 21000 किया गया है राशन दुकान से 4 किलो दाल का वितरण किया जा रहा है महिला सशक्तिकरण के तहत निगमों में महिलाओं को ईरिक्शा वितरण करने की योजना लाई गई हैं।। 1 लाख 31 हजार 895 बालिकाओं को 29 लाख 74 हजार की छात्रवृत्ति दी जा रही है कन्या विवाह राशि 28000 से बढ़ाकर 51000 किया गया है। महिला हेल्पलाइन 181 शुरू है 150000 युवतियों को निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया है प्रदेश में स्थापित होने वाले उद्योगों में 70त्न स्थानीय युवकों को रोजगार आरक्षित किया गया है आदिवासी परिवार जन्म के समय 50 किलो अनाज व मृत्यु के समय 100 किलो अनाज का वितरण किया गया है।। आदिवासियों द्वारा गैर लाइसेंस धारी साहूकार से लिया गया कर्जा माफ किया गया है जनता को पानी का कानूनी अधिकार देने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।। मध्यप्रदेश में आम लोगों के स्वास्थ्य  की सबसे पहली प्राथमिकता है जिसके तहत पूरे प्रदेश में मिलावट खोर ऊपर कड़ी कार्यवाही हुई है पिछड़ा वर्ग को 27प्रतिशत आरक्षण सामान्य वर्ग को 10त्न आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया गया है 21000 पुजारियों के मानदेय में 3 गुना वृद्धि किया गया है महाकाल मंदिर के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि दी गई है मध्य प्रदेश में 3200 करोड़ से ज्यादा का निवेश हुआ है।प्रशिक्षण संवाद कार्यक्रम में राम लल्लू शाह किसान प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री राम शिरोमण साहिवाल पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्री ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू परिवहन प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती मधु शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ,श्री नरेंद्र चंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ ,मोहम्मद जुल्फिकार जी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्ष,श्री राम निवास तिवारी आईटी विभाग अध्यक्ष ,श्री प्रवीण सिंह चौहान युवक कांग्रेस अध्यक्ष, श्री राम गोपाल पाल कामगार कांग्रेस अध्यक्ष ,श्री राघवेंद्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष ,श्री रवि सिंह तोमर जिला सचिव, कृष्णा प्रसाद साह जिला सचिव ,श्री शेखर सिंह जिला सचिव, श्री रावेद्र शर्मा यूथ इंटक अध्यक्ष, प्रहलाद शाह, शीतला प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, ललन कुमार पनिका, अरुण कुमार सिंह, अजय शाह, अखिलेश शाह ,श्री रामाश्रय शाह, खुर्शीद आलम ,सुरेंद्र धर द्वेदी, हेम प्रताप तिवारी ,अतुल शुक्ला, सचिन पांडे, विनोद शर्मा ,शिव नारायण महतो ,निलेश कुमार दुबे, संतराम कुशवाहा, सुदामा प्रसाद साकेत ,उग्रसेन शर्मा, अशोक कुमार जयसवाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।