जिले की सीमाओ पर  सतत रखे निगरानी अन्य  प्रदेशो से धान की खेप जिले में न आने पायेः-कलेक्टर

 


      सिंगरौली / कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी के द्वारा जिले की सीमाओ पर सत्त निगरानी रखने के निर्देश दिये गये है कि अपने जिले में स्थापित खरीदी केन्द्रो पर अन्य    प्रदेशो से धान की खेप न आने पाये। जिसके लिए पूर्व में भी नियुक्त नोडल अधिकारियो को इस आशय का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश कड़ाई से पालन करने हेतु पुनः कलेक्टर के द्वारा नोडल अधिकारियो को निर्देश दिये गये है।


  कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया है कि नोडल अधिकारी अपने अपने केन्द्रो पर सत्त भ्रमण करत रहे।साथ ही ऑन लाईन खरीदी तथा खरीदी केन्द्र पर भौतिक रूप से उपलंब्ध मात्रा का सत्यापन भी कराये।