अब नगर निगम की निगाहे बड़े प्रतिष्ठानो एवं शापिंग मालो पर: आयुक्त नगर निगम


उपायुक्त के अगुवाई में की गई जुर्माने की कार्यवाही


वैढ़न,सिंगरौली। अब नगर निगम की टीम के द्वारा शहर में स्थापित ऐसे बड़े प्रतिष्ठान, होटलो, शापिंग मालो पर नजर रखी जा रही है जिनके द्वारा अपने प्रतिष्ठानो से निकलने वाले कचरे का सही संग्रहण नही किया जा रहा है। कचरे को खुले मे ही फेका जा रहा है। निगमायुक्त श्री शिवेन्द्र सिंह के द्वारा निगम अमले को निर्देश दिये गये है कि ऐसे प्रतिष्ठान जिनके द्वारा सूखे एवं गीले कचरे को अलग अलग नही रखा जा रहा है कचरे को खुले मैदान में फेका जा रहा है। उनके उपर दण्डात्मक कार्यवाही कि जाये।
     इसी तारतम्य  में आज थाना रोड बैढ़न में स्थापित विशाल मेगा मार्ट के द्वारा अपने यह से निकलने वाले कचरे को खुले मैदान फेका जा रहा तथा सूखे एवं गीले कचरे को अलग अलग नही रखा जा रहा था। नगर निगम टीम के द्वारा आज इस प्रतिष्ठान के उपर 2 हजार रूपये जुर्माने की कार्यवाही की गई साथ ही हिदायत दी गई की अगर दोबारा इस प्रकार का कार्य किया गया तो। आपके विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की जायेगी।
      वही नगर निगम के उपायुक्त आईडी सिंह चौहान के नेतृत्व मे नवजीवन विहार जोन में पॉच व्यक्तियो के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की गई। इन लोगो के द्वारा अपने घर से निकलने वाले कचरे को सड़क एवं नालियो में फेका जा रहा था। जुर्माने की कार्यवाही अनारकली, ग्राम ढोटी के उपर 5 सौ रूपयें, साथ ही डेयरी फार्म पर 5 सौ रूपयें, सुरेश शाह के उपर 250 रूपयें, कृष्णा शाह के उपर 250 रूपये का जुर्माना किया गया है। साथ नवजीवन विहार जोन के कई मोहल्ले में सम्पर्क कर आम नागरिको, व्यवसाईयो अपील की गई कि अपने घर से निकलने वाले कचरे को अलग अलग रखे तथा निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डाले। एव स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पूछे जाने वाले सात सवालो से  भी आम नागरिको को अवगत कराया गया।