यो-यो हनी सिंह के गाने पर नेहा कक्कड़ ने मचाया धमाल


मुंबई बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़  की आवाज को जितना पसंद किया जाता है उतनी ही ज्यादा उनकी लाइफ परफार्मेंस पापुलर होती हैं। बता दें ‎कि बाकी सेलेब्रिटीज की तुलना में वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के चलते उनके एक नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर अपलोड ‎किया गया है। ‎जिसने सोशल‎मि‎डिया पर जमकर हंगामा मचा दिया है, यह कुछ ही घंटों में यह वीडियो उनके फैंस के बीच वायरल हो गया है। हालां‎कि नेहा हमेशा ही अपनी आवाज से स्टेज पर छा जाती हैं लेकिन इस वीडियो में वह फेमस रैपर यो यो हनी सिंह के गाने पर धूम मचा रही है। इस वजह से उनका ये नया अंदाज उनके फैंस के साथ यो यो के फैंस को भी वीडियो बार-बार देखने के लिए मजबूर कर रहा है। दरअसल इस वीडियो में नेहा अपने अलग ही अंदाज में "चार बोतल वोदका" गाती नजर आ रही हैं। उनके इस नए वीडियो को उनके फैन पेज से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन काफी तेजी से इसके व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ एक विवाद के चलते सुर्खियों में आई थीं, दरअसल कॉमिक एक्टर गौरव गेरा और कीकू शारदा उनका मजाक उड़ाते नजर आए थे। जिसके बाद नेहा ने अपने कद, चेहरे की बनावट और आवाज को लेकर बनाए मजाक पर दोनों को जमकर फटकार लगाई थी।