उन्नाव रेप केस पीड़िता की मौत, परिजनों से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात 


उन्नाव । उन्नाव रेप केस में पीड़िता की मौत के बाद यूपी का सियासी कड़के की ठंड में भी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार दोपहर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने उन्नाव पहुंचीं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से बंद कमरे में बातचीत की। इस दौरान पीड़िता के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।प्रियंका के साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी व अन्नु टंडन भी मौजूद रहे। उधर, पीड़िता के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है, उस सड़क मार्ग से दिल्ली से उन्नाव लाया जा रहा है।
पीड़िता की मौत के बाद प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके योगी सरकार पर जोरदार हमला किया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उस न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।'
योगी सरकार पर हमलावार प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा कि उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखकर सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसकी एफआईआर दर्ज करने से इनकार किया। उस पर क्या कार्रवाई हुई? यूपी में रोज-रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है,उस रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ? उधर,लखनऊ में उन्नाव की घटना को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्ष हमलावर हो गया है। एक ओर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे तो दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।