उड़ान भरते ही दो मंजिला इमारत से टकराया विमान, 14 लोगों की मौत, 35 घायल


अल्माटी । कजाकिस्तान के अल्माटी में एक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एक दो मंजिला इमारत से टकरा गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। विमान में 100 लोग सवार थे। 
इस विमान में 95 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। विमान बेक एयर कंपनी का था। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 9 लोग घायल हैं। इसमें 6 बच्चे भी शामिल है। एयरपोर्ट से उड़ने के तुरंत बाद ही प्लैन क्रैश हो गया।
जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त प्लेन काफी नीचे उड़ रहा था। जिसके कारण प्लेन दो मंजिला इमारत से टकरा गया और क्रैश हो गया। इस हादसे के कारण प्लेन के परखच्चे उड़ गए। हादसा लोकल टाइम के मुताबिक सुबह 7।22 बजे पर हुआ। कई स्थानीय लोग भी हादसे की चपेट में आकर घायल हुए हैं। इस विमान हादसे की जांच के लिए एक स्पेशल कमीशन का गठन किया जाएगा। यह कमीशन हादसे की वजहों का पता लगाएगा।