स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में आप सब अपना सहयोग देवे: आयुक्त


आयुक्त नगर निगम ने आम जनता से स्वच्छता सर्वेक्षण में सहायोग की अपील की
वैढ़न,सिंगरौली।  नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को मद्देनजर रखते हुये एवं जिला प्रशासन के सहायोग से पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम के आयुक्त श्री शिवेन्द्र सिंह ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।
       उन्होने ने कहा है कि सर्वेक्षण टीम के द्वारा आप सब से 7 प्रश्न पूछे जायेगे। जिसका उत्तर आप सबको सतुष्टि पूर्वक देना है। आपके सही जबाव के आधार पर निगम की रैकिंग तय होगी। उन्होने यह अपील किया है कि अपने घरो का कचरा सूखा एवं गीला अलग अलग रखे तथा निगम के डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन में डाले।  यदि आपको सड़क मे या मोहल्ले मे कही कचरा पड़ दिखाई देता है तो हेल्प लाईन नम्बर 7610107107 पर सूचना दे। कचरा को तत्काल उठाने की व्यवस्था की जायेगी। कचरे की सूचना स्वच्छता एप को अपने मोबाईल पर डाउनलोड करके भी दी जा सकती है। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागो के अधिकारियो तथा कर्मचारियो को प्रशिक्षण दिया गया है। कई स्वसेवी संस्थाये तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानो के विद्यार्थी भी अभियान में सराहनीय भूमिका निभा रहे है। आम जनता भी अभियान में बढ़चड़कर अपना योगदान दे। जिससे नगर निगम सिंगरौली को प्रदेश ही नही देश के शहरो में भी उचा स्थान प्राप्त हो। यह आप सबके लिए भी गौरव की बात होगी।