सादगीपूर्ण मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिवस


भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस आज मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से केक काटकर एवं परस्पर शुभकामनाएं देकर मनाया और उनके दीद्यायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन एवं महामंत्री राजीव सिंह ने कहा कि दिल्ली में हुई घटना के कारण सोनिया गांधी का जन्मदिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। पिछले दिनों जो घटना हुई है, उससे सारा देश सोच में डूब गया है। स्वयं सोनिया गांधी जी ने अपना जन्मदिवस न मनाने का निर्णय लिया है, कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाओं को व्यक्त कर उनका जन्मदिवस बेहद सादगी से मनाया है।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारी मो. सलीम, मुनब्बर कौसर, रवि सक्सेना, ब्रजभूषण नाथ, त्रिलोक दीपानी, योगेन्द्र सिंह परिहार, संगीता शर्मा, अजय यादव, जहीर अहमद, डाॅ. ज्योत्सना खरे, मुईनउद्दीन खान, रामशरणसिंह राणा सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।
हरि प्रसाद पाल / 09 दिसम्बर, 2019