ऋतिक रोशन के 'घुंघरू' गाने पर भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने किया गदर डांस












नई दिल्ली























भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डांस कर रही हैं। मोनालिसा वीडियो में ऋतिक रोशन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वॉर के गाने घुंघरू पर डांस कर रही हैं। मोनालिसा के डांस स्टेप्स के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन भी कमाल हैं। मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, काफी दिनों बाद...दिल से डांस किया।बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के हर बड़े कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं। पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। मोनालिसा 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे मोटी फीस लेने वाली एक्ट्रेस है। फैंस उनके भोजपुरी फिल्म में जल्द ही कमबैक करने का इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों मोनालिसा शो 'नजर' में काम कर रही हैं। इस शो में वो डायन का किरदार निभा रही हैं। मोनालिसा को इस करेक्टर में काफी पसंद किया जा रहा है।