राज्य कराते प्रतियोगिता हेतु सिंगरौली टीम घोषित,रवानगी 1 जनवरी को


काल चिंतन संवाददाता,
वैढ़न,सिंगरौली। मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर धार के इनडोर स्टेडियम में 2 से 6 जनवरी 2020 तक आयोजित म. प्र. राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता हेतु सिंगरौली जिला की टीम घोषित कर दी गई है। सिंगरौली जिला कराते संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र बहादुर सिंह की सहमति से सचिव - शिहान अरविन्द मिश्रा द्वारा 30 सदस्यीय दल का चयन किया गया है। चयनित दल टीम कोच आकेश वर्मा व टीम मैनेजर अक्षय शाह के नेतृत्व में कल 1 जनवरी की प्रात: धार के लिए रवाना होगा। विश्व कराते महासंघ के नवीनतम नियमों के तहत एवं मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर, सचिव रतन गंभीर के तकनीकि निर्देशन में सम्पन्न होने जा रही इस प्रतियोगिता में ब्लैक वेल्ट कटेगरी के अन्तर्गत जहां महिला व पुरुषों की कता (पैतरे वाजी) व कुमिते (फाइट) स्पर्धाए सम्पन्न होगीं वहीं विलो ब्लैक वेल्ट कटेगरी के अन्तर्गत बालक - बालिका संवर्ग में विभिन्न उम्र व वजन तथा महिला - पुरूष संवर्ग में कता व विभिन्न वजन वर्ग की कुमिते स्पर्धा होगी। सिंगरौली जिला कराते संघ द्वारा चयनित सूची के अनुसार 7 वर्ष से कम उम्र वर्ग में स्तुती अवधिया, आराध्या पाण्डेय, अनिका अग्रवाल, यशस्वी सिंह, राजवीर सिंह 9 से 10 वर्ष में निहारिका वाजपेयी, 11से 12 वर्ष में प्रिन्स कुमार, 12 से 13 वर्ष में साक्षी सेन, 14 से 15 वर्ष में सपना साकेत, अविनाश साकेत, 15 से 16 वर्ष में नीलम त्रिपाठी, विजय वर्मा, 16 से 17 वर्ष में सुषमा वैश जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। जबकि विलो ब्लैक वेल्ट कटेगरी मे ही महिला वर्ग में रिंकू शाह, पुरूष वर्ग में रोहित साकेत, विध्याचल पनिका, राजेन्द्र शाह, पुष्पेन्द्र मिश्रा, देवकुमार तथा ब्लैक वेल्ट कटेगरी के तहत महिला वर्ग में सीमा यादव, पुरूष वर्ग में रवि कुमार चौरसिया, संजय कुमार शाह, मोहम्मद श्वाले, सिण्टू कुमार, सूरज शाह, ए. के. तिवारी को चयनित किया गया है। जिला कराते संघ के संयुक्त सचिव सुग्रीव वर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता के आधार पर ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु म. प्र. की टीम का भी चयन किया जायेगा। सिंगरौली टीम की सफलता हेतु जिला कराते संघ के संतोष वर्मा, विनोद द्विवेदी, मुनौवर अली, परमानंद चौरसिया, मोहन सिंह, अर्जुन गुप्ता, कमलेश गुप्ता, रियाज खान, अजय बसोर, राजकुमार बसोर आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है।