प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया ‘कांग्रेस स्थापना दिवस’ 


पार्टी का ध्वज-वंदन कर कांग्रेसजनों ने दी सलामी 
भोपाल । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 134 वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कांग्रेस पार्टी का ध्वज वंदन किया, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष  सत्येन्द्र यादव के नेतृत्व में उपस्थित सेवादल, कांगे्रसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी, ध्वज गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया तथा कांग्रेस की रीति-नीति पर चलने की शपथ ली। 
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने कांगे्रसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कांगे्रसजनों ने परस्पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया।
- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षों की चित्र प्रदर्शनी लगायी गई
अखिल भारतीय कांग्रेस के 134 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 1885 से लेकर वर्तमान समय तक के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षों के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गई, जिसमें सभी अध्यक्षों के बारे में जानकारी भी मुद्रित थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी.शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष  गोविंद गोयल ने किया। उक्त प्रदर्शनी का निर्माण इलेक्शन सिण्डिकेट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित राजदत्त शर्मा द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में कांगे्रसजनों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षों की जानकारी संग्रहित की।
कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा, प्रकाश जैन, राजमणी पटेल, अभा कांग्रेस सेवादल के चंद्रप्रकाश वाजपेयी, माण्डवी चैहान, राजकुमार पटेल, मो. सलीम, डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान, विधायक कुणाल चैधरी, शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षद्वय कैलाश मिश्रा, अरूण वास्तव, दीपचंद यादव, अजीता वाजपेयी पांडे, विजय सिरवैया, प्रवक्ता रवि सक्सेना, जे.पी. धनोपिया, विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, योगेन्द्र सिंह परिहार, अजयसिंह यादव, त्रिलोक दीपानी, शाहवर आलम, जोधाराम गुर्जर, पवन पटेल, डाॅ. ज्योत्सना खरे, हरद्वारीलाल शर्मा, डॉ. नेहा सिसोदिया, मुईनउद्दीन सिद्धीकी, निहाल अहमद, गन्नू तिवारी, नूर बेग, आरती भगोरिया, रविशंकर पांडे, रामराज तिवारी, शेरसिंह और बाल सेवादल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।