फांसी के फंदे पर झूला २३ वर्षीय युवक


काल चिंतन संवाददाता
वैढ़न,सिंगरौली। सरई थानान्तर्गत २३ वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। 
हासिल जानकारी अनुसार मृतक बालेंद्र सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी परासी स्व. महेंद्र सिंह का भतीजा बताया जाता है। मृतक किराए के मकान में रहकर प्राइवेट स्कूल पायोनियर में बतौर शिक्षक कार्य कर रहा था। लोगो ने घटना की सूचना सरई पुलिस को दी, मिली जानकारी मुताबिक  मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया है, तो फांसी के फंदे से लटकते हुए युवक दिखाई दिया। अब पुलिस के जांच के बाद ही उक्त मामले से सच का पर्दा उठ पायेगा।