पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल का जिले में आगमन 2 जनवरी को


काल चिंतन संवाददाता,
वैढ़न,सिंगरौली। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल का आगमन दिनांक 2 जनवरी  जिले के देवसर  तहसील मुख्यालय में होगा। मंत्री श्री पटेल सीधी से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे देवसर पहुचेगे। देवसर में पार्टी कार्यकर्ताओ एवं आम जनो से भेटे करेगे। दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरंक्षित। 2:30 बजे देवसर से मझिगवा द्वितीय हेतु प्रस्थान एवं 2:55 बजे मझिगवा द्वितीय आगमन ।मंत्री श्री पटेल मझिगवा द्वितीय मे आयोजित कंम्बल वितरण कार्यक्रम में भाग लेगे। तत्पश्चात मझिगवा द्वितीय के विस्थापितो से चर्चा करेगे। शायं 4:30 बजे से रात्रि 8:40 बजे तक का समय आरंक्षित। 8:40 बजे बरगवा रेलवे स्टेसन हेतु प्रस्थान एवं 8:50 बजे बरगवा रेलवे स्टेसन से ट्रेन द्वारा भोपाल हेतु प्रस्थान।