नगर निगम का अनूठा नवाचार कचरा लाओ अन्नपूर्णा कैफे मे भरपेट खाना खाओ


वैढ़न,सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त शिवेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में नगर निगम के द्वारा अनूठा नवाचार  कचरा लाओ अन्नपूर्णा रसोई में भरपेट भोजन करो कि सुरूआत की गई है।विदित हो कि अन्नपूर्णा कचरा कैफे के अंतर्गत नगर निगम गरीब और बेघर लोगो को प्लास्टिक कचरे के बदले खाना खिलायेगा। अन्नपूर्णा रसोई में 1 किलो प्लास्टिक  लाने  वाला व्यक्ति कचरे के बदले एक बार भरपेट भर पेट भोजन कर पायेगा।
       अन्नपूर्णा कचरा  कैफे शहर के मुख्य बस स्टैंड वैढ़न के पास जिला अस्पताल के बगल में है जिसका शुभारम्भ  आज नगर निगम के आयुक्त श्री शिवेंद्र सिंह के द्वारा किया गया।यह अन्नपूर्णा कचरा कैफे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को मद्देनजर रखते हुए निगमायुक्त के द्वारा प्रारम्भ कराया गया है निगमायुक्त श्री सिंह का प्रयास है कि अपना नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के रैकिंग में देश एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करे। जिस के लिए निगमायुक्त स्वयं प्रात: 06 बजे अपने पूरी टीम के  साथ डोर टू डोर कचरा संग्रहण,स्रोत पर पृथकीकरण व नालियों की साफ़-सफाई की निगरानी करते है।  एवं उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश भी आयुक्त के द्वारा मौके पर ही दिया जाता है।इस अवसर सॉलिड वेस्ट मनेजमेंट के प्रोजेक्ट मैनेजर रावेन्द्र सिंह, स्वच्छता समन्वय अमित सिंह, एवं मनीष पाण्डेय, विवेक सिंह , अमरेश पाण्डेय,राजेश विश्वकर्मा  आदि उपस्थित रहे।