महिलायें जब स्वच्छता के प्रति सजग होगी तभी शहर सुदर एवं स्वच्छ बनेगा: कलेक्टर


हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने घर एवं शहर को सुंदर बनाये रखे: केवीएस चौधरी
 महापौर ने उपस्थित महिलाओ को दिलाई स्वच्छता की शपथ
वैढ़न,सिंगरौली।  नगर पालिक निगम सिंगरौली के सभागार में महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी, नगर निगम आयुक्त शिवेन्द्र सिंह के गरिमामय उपस्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को मद्देनजर रखते हुये महिला स्व सहायता समूहो की महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
   इस अवसर पर कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते हुये कहा कि महिलाये जब स्वच्छता के प्रति सजग होती है तो घर के साथ ही शहर भी स्वच्छ दिखने लगता है। उन्होने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि अपने घर के साथ साथ अपने शहर को भी स्वच्छ एवं सुदंर बनाये ताकि दूसरे शहरो के सामने हमारा शहर एक मिशाल के तौर पर देखा जाये। उन्होने कहा कि अपना शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भाग ले रहा है। जिसका मूल्यांकन बाहर से आने वाली टीम के द्वारा किया जायेगा। साथ ही यह देखा जायेगा की शहर में रहने वाले लोग सूखा एवं गीला कचरा अपने घरो में अलग अलग रखते है कि नही  यह भी देखा जायेगा की नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में अलग अलग कचरा दिया जा रहा है कि नही। आप लोगो से आने वाली टीम के द्वारा स्वच्छता से संबंधित सात प्रश्न पूछे जायेगे। प्रश्नो एवं उत्तर की जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। आपके हां कहने पर ही नगर निगम को अंक प्राप्त होगें इसकी जानकारी आप सबको अपने साथ ही अपने आस पड़ोस के अन्य महिलाओं को भी देना होगा।
  कलेक्टर ने कहा कि इसके साथ आप लोग अपने आस पड़ोस की महिलाओं को भी  स्वच्छता के संबंध में प्रेरित करे तथा कचरे को इधर उधर फेकने के बजाय कचरा संगहण वाहन में डालने का सुझाव दे। कलेक्टर ने कहा कि शहर में कही भी अपको गंदगी दिखाई दे तो उसकी शिकायत तत्काल स्वच्छता एप के माध्यम से करे  साथ ही नगर निगम के हेल्प लाईन नंम्बर 7610107107पर काल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। नगर निगम द्वारा तत्काल उस स्थान की सफाई की जायेगी।   वही महापौर श्रीमती खैरवार ने कहा कि सभी महिलाओं को इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभानी है। आप सबके सहभागिता से नगर निगम उच्चतम स्थान प्राप्त कर सकेगा। अंत महापौर श्रीमती खैरवार के द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गइ। इस दौरान मेयर इंन काउसिल के सदस्य अनारकली, शातिं देवी, उपयुक्त आईडी सिंह, स्वच्छता अधिकारी आरपी वैश्य, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता प्रकोष्ट समन्वयक अमित सिंह, उपयंत्री अनुज सिंह, अशीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाये उपस्थित रही।