महाराष्ट्र / उद्धव सरकार ने विभाग बांटे: एकनाथ शिंदे को गृह और राकांपा के जयंत पाटिल को वित्त मंत्रालय


मुंबई. शपथ ग्रहण के 15 दिन बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रालयों का बंटवारा किया। उद्धव ने अपने पास कोई भी विभाग नहीं रखा है। गृह और उद्योग विभाग शिवसेना के पास हैं। वित्त और ग्रामीण विकास विभाग राकांपा को दिए गए हैं। कांग्रेस को राजस्व, पीडब्ल्यूडी और ऊर्जा मंत्रालय सौंपा गया है।


किस मंत्री को कौन सा विभाग


































मंत्री


विभाग
एकनाथ शिंदे (शिवसेना)गृह, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी और संसदीय कार्य
सुभाष देसाई (शिवसेना)उद्योग, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा, रोजगार
जयंत पाटिल (राकांपा)वित्त और योजना, आवास, खाद्य आपूर्ति और श्रम 
छगन भुजबल (राकांपा)ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन, राज्य उत्पाद शुल्क
बाला साहेब थोराट (कांग्रेस)राजस्व, स्कूल शिक्षा, पशुपालन और मत्स्य पालन
नितिन राउत (कांग्रेस)पीडब्ल्यूडी (सार्वजनिक उपक्रम के अलावा) आदिवासी विकास, ओबीसी विकास, महिला और बाल विकास और राहत और पुनर्वास