jharkhand Election Result: रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन बहुमत पार, रघुवर दास के बाद दुमका से हेमंत सोरने भी पिछड़े












नई दिल्ली

 























2019 Jharkhand legislative assembly election results: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज नतीजों का दिन है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए मतदान के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के रुझान में भारतीय जनता पार्टी को एक तरह से झटका लगा है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने काफी मशक्कत के बाद बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, रुझानों में अब भी सीटों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन और बीजेपी में सुबह से ही रुझानों में आगे-पीछे की होड़ लगी रही। कभी बीजेपी बहुमत के करीब हो रही थी तो कभी कांग्रेस-जेएमएम बहुमत पार कर रही थी। फिलहाल, कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन बहुमत के करीब और बीजेपी को एक तरह से बड़ा झटका लगा है। झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर अब पीछे चल रहे हैं लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार आनी आज 8 बजे से होगी।  झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।


- पोटका में भाजपा पीछे
पोटका विधानसभा क्षेत्र से 8 राउंड तक आगे चल रही भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मेनका सरदार 9वें चक्र के बाद 2454 मतों से पीछे हो गई हैं। झामुमो के संजीव सरदार ने 40015 मत जबकि मेनका सरदार ने 37561 वोट पाए हैं।


-दुमका विस सीट पर हेमंत सोरेन पीछे
लुइस मरांडी भाजपा :  38,338


हेमंत सोरेन झामुमो :  37,877














छठे राउंड में सरयू की रघुवर पर 4643 मतों की बढ़त


जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में छठे चक्र की मतगणना की समाप्ति के बाद निर्दलीय सरयू राय ने 4643 मतों की बढ़त बना ली है। राय को 23517 जबकि रघुवर दास को 18874 मत मिले हैं। कांग्रेस के गौरव बल्लभ 3877 जबकि झाविमो के अभय सिंह 3392 वोट पाकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।


-पांचवें राउंड में सरयू की सीएम पर 2604 मतों की बढ़त


पांचवें चक्र की मतगणना के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर 2604 मतों की बढ़त बना ली है। सरयू राय को 19,183 जबकि रघुवर दास को 16,579 मत हासिल हुए हैं।


-मतगणना स्थल पहुंचे सरयू राय


मतगणना स्थल पहुंचे सरयू राय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य हित और देश हित में उनका उसी पार्टी को समर्थन मिलेगा जो यहां जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।
 


-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा: सरयू राय आगे, रघुवर दास पीछे


चौथे राउंड की मतगणना के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय सरयू राय 1071 मतों से आगे हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास के 13708 मतों की तुलना में 14779 वोट हासिल किए हैं।


- 1071 मतों से पीछे चल रहे रघुवर दास
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चौथे चक्र की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास 1071 मतों से पीछे हो गए हैं।


- मुख्यमंत्री रघुवर दास पीछे, सरयू राय आगे


झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी सीट के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास पीछे हो गए हैं और सरयू राय आगे निकल गए हैं। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चौथे चक्र की मतगणना के बाद निर्दलीय सरयू राय ने मुख्यमंत्री  रघुवर दास पर 771 मतों की बढ़त बना ली है।


-नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
 


- जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा भले ही पा लिया हो, मगर बीजेपी अब भी सिंगल लारजेस्ट पार्टी है।


-कांग्रेस के गौरव वल्लभ काफी पीछे चल रहे हैं
जमशेदपुर पूर्वी सीट से राज्य के मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी रघुवर दास 1449 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरयू राय को 6763 मत मिले हैं। झारखंड विकास मोर्चा के अभय सिंह को 1644 और कांग्रेस के गौरव बल्लभ को मात्र 1235 वोट मिले हैं। रुझानों में गौरव बल्लभ चौथे स्थान पर हैं। 


- झारखंड चुनाव: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम आगे
बहरागोड़ा विस में दूसरे चक्र की मतगणना के बाद झामुमो के समीर मोहंती 10,188 मत पाकर आगे चल रहे हैं। झामुमो के मंगल कालिंदी 7358 वोट पाकर दूसरे स्थान पर जबकि भाजपा के मुची राम बाउरी 5972 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।


-झारखंड चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा


JMM-कांग्रेस गठबंधन- 42


बीजेपी-27


- रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का जादुई आंकड़ा, बीजेपी पिछड़ी


बीजेपी-28


जएमएम-कांग्रेस  गठबंधन-42


-बहुमत मार्क पर पहुंचा जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन


बीजेपी-   30    
जेएमएम+- 41    
कांग्रेस- 13    
आरजेडी- 4
जेएमएम- 24    


- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन एक बार फिर बहुमत मार्क पर पहुंच गया है। 


जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन-41


बीजेपी-30


- जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से रघुवर आगे, बरहेट से सोरेन आगे, दुमका से पीछे


झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं।


- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: बहुमत का आंकड़ा छूने के बाद जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन एक बार फिर से पिछड़ गया है। हालांकि, वह बीजेपी से आगे हैं। अब तक के रुझानों के नतीजे-


बीजेपी- 31


जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन-39


- चक्रधरपुर विधानसभा सीट के नतीजे:
सुखराम उरांव (जेएमएम)- 2959


लक्षमण गिलुव (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)- 998


- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे: दुमका विधानसभा सीट पर अब तक कौन कितने वोटों से आगे


6329 मतों से बीजेपी आगे...


डॉ. लुईस मरांडी (बीजेपी) : 9821
हेमंत सोरेन (जेएमएम) : 3492


- मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे चल रहे हैं


जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री रघुवर दास 342 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरयू राय को 3811 मत मिले हैं। झारखंड विकास मोर्चा के अभय सिंह को 1041 और कांग्रेस के गौरव बल्लभ को मात्र 435 वोट मिले हैं।


-झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: JMM-कांग्रेस गठबंधन बहुमत मार्क पर, बीजेपी पिछड़ी


बीजेपी-29


जेएमएम-कांग्रेस-41


- झारखंड के दुमका से हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं


-जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट से आगे, एक पर पीछे


झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं, वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं जबकि दुमका सीट से वह भाजपा की मंत्री रहीं लुईस मरांडी से आगे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी।


-पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा, मंझगांव, चक्रधरपुर में झामुमो आगे, जगन्नाथपुर में कांग्रेस और मनोहरपुर में भाजपा आगे चल रही है।


-बोरियो व बरहेट से झामुमो आगे। बाघमारा विधान सभा से ढुलू महतो आगे। 700 वोट से झरिया विस सीट से कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह आगे।


- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 9.25 तक के रुझानों में फिर घटीं बीजेपी की सीटें
बीजेपी-31
जेएमएम- 40


-  झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: रुझानों में फिर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे, बीजेपी एक सीट से पीछे चल रही


- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: रुझानों में फिर आया ट्विस्ट, JMM-कांग्रेस गठबंधन को बीजेपी ने पछाड़ा


-प्रथम राउंड मे गोड्डा विधानसभा सीट पर राजद के संजय प्रसाद यादव, भाजपा के अमित कुमार मंडल  से 3265 वोट से आगे।


-पाकुड़ विधानसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम आगे चल रहे हैं।


-सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा की झामुमो प्रत्याशी सविता महतो पोस्टल वोटों की गिनती में आगे चल रही हैं।


- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे:
बीजेपी-28
जेएमएम गठबंधन- 38


-झारखंड चुनाव परिणाम 2019 लाइव: रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस को बढ़त, रघुवर दास, हेमंत सोरेन, सुदेश महतो आगे, सरयू राय पीछे


-जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका से आगे चल रहे हैं।


-झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 8.35 बजे तक के शुरुआती रुझान
बीजेपी-21
जेएमएम गठबंधन- 40


झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 8.30 बजे तक के शुरुआती रुझान
बीजेपी-17
जेएमएम गठबंधन-37