झारखंड नतीजे / 3 विधानसभा चुनावों में स्पीकर को अब तक नहीं मिली जीत, सिसई से दिनेश उरांव 14688 वोट से पीछे


रांची/गुमला. झारखंड में हुए तीन विधानसभा चुनाव में अब तक विधानसभा अध्यक्ष चुनाव नहीं जीत सके हैं। इस बार विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव सिसई विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। दिनेश उरांव का मुकाबला झामुमो के प्रत्याशी जिग्गा होरो से है। भाजपा के दिनेश उरांव 13146 वोट से पीछे चल रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिग्गा सुसारन होरा 39441 वोट, दिनेश उरांव को 24753 वोट मिले हैं।


अब तक इन विधानसभा अध्यक्षों को मिली हार
मृगेन्द्र प्रताप सिंह
कार्यकाल:
18.08.2004 से 11.01.2005
2005 में जब झारखंड में पहली बार चुनाव हुआ तो इसके पहले एमपी सिंह विधानसभा अध्यक्ष थे। जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय के चुनाव लड़ने के कारण एमपी सिंह को टिकट नहीं मिला। नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और उन्हें सरयू राय के हाथों हार मिली।


आलमगीर आलम
कार्यकाल:
20.10.2006 से 26.12.2009
2009 के चुनाव में आलमगीर आलम सिटिंग विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पाकुड़ से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें भी हार नसीब हुई और यहां से जेएमएम के अकील अख्तर चुनाव जीतकर विधायक बने।


शशांक शेखर भोक्ता
कार्यकाल:
25.07.2013 से 23.12.2014
2014 के चुनाव में शशांक शेखर भोक्ता सिटिंग विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सारठ से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार नसीब हुई और यहां से जेवीएम के रंधीर सिंह चुनाव जीतकर विधायक बने।


दिनेश उरांव
कार्यकालः
07.01.2015 से अबतक
झारखंड के मौजूदा विधानसभा स्पीकर दिनेश ओरावं सिसई सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। दिनेश उरांव के खिलाफ जेएमएम से जग्गिा सुसान होरो मैदान में हैं और जेवीएम से शशिकांत भगत किस्मत आजमा रहे हैं। दिनेश ओरांव का दावा है कि वो इस बार भी जीतकर मिथक को तोड़ेंगे।