ग्राम मैनहवा पहुचे कलेक्टर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने, मुर्गी पालन करने हेतु किये प्रेरित


काल चिंतन संवाददाता,
वैढ़न,सिंगरौली। कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी चितरंगी जनपद पंचायत के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सिधरी के ग्राम मैनहवा पहुचकर एससी एसटी महिला स्वा सहायता समूहो का अधिक से अधिक गठन कर उन्हे आत्म निर्भर बनाने हेतु उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये। तथा स्वंय भी महिला स्वा सहायता समूहो के सदस्यो से रूबरू होकर उन्हे मुर्गी पालन करने हेतु प्रेरित करते हुयें बताया गया कि  मुर्गी फार्म को  साफ सुथरा रखे। सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। जिससे मुर्गिया को किसी भी प्रकार बिमारी न हो। उन्हे बताया कि मुर्गी पालन हेतु राज्य शासन की मंशानुसार  सहायता भी उपलंब्ध कराई जायेगी।  साथ ही आप लोगो को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण भी प्रदान कराया जायेगा। जिससे कार्य में आप लोगो किसी प्रकार की कठिनाई न हो। 
       इसके अलावा भी कलेक्टर के द्वारा उपस्थित ग्रामीणो की समस्याओ को सुनने के पश्चात उपस्थित अधिकारियो को समस्याओ के निराकरण का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी.के पाण्डेंय, एसडीएम चितरंगी नीलेश शर्मा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोदी,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरूण कुमार उपस्थित रहे।