गांधी दर्शन यात्रा चितरंगी जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतो एवं स्कूलो में पहुची


काल चिंतन संवाददाता,
सिंगरौली । प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम गांधी जयंती 2 अक्टूबर से आरंभ हो गये हैं। इस क्रम में पूरे प्रदेश में गांधी दर्शन यात्रा आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की मंशा के अनुसार गांधी दर्शन यात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सिंगरौली जिले में 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक गांधी दर्शन यात्रा आयोजित की जा रही है। जिले की चितरंगी तहसील मुख्यालय से यात्रा का शुभारंभ हुआ।      यात्रा के दूसरे दिन प्रचार वाहनों ने चितरंगी  जनपद पंचायत के  ग्राम पंचायत पोड़ी, नौडिहवा, धरौली खुर्द, बरहट सहित स्कूलो में पहुचकर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। गांधी जी से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। प्रचार वाहन से मुख्यमंत्री जी के गांधी दर्शन यात्रा संदेश का प्रसारण किया गया। दल में शामिल लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीतों के माध्यम से गांधी जी के सत्य अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रीय एकता के विचारों का प्रचार प्रसार किया गया।