धान खरीदी केन्द्र मकरोहर में भ्रष्टाचार हावी


किसानों से हर क्विंटल की खरीदी पर लिया जाता है डेढ़ किलो ज्यादा धान
काल चिंतन संवाददाता
बड़गड़,सिंगरौली। जिला मुख्यालय के माड़ा तहसील अंतर्गत संचालित धान खरीदी केन्द्र मकरोहर में ब्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त धान खरीदी समिति द्वारा किसानों से प्रति क्विंटल डेढ़ किलो ज्यादा धान लिया जाता है लेकिन उन्हें पैसे मात्र एक क्विंटल के दिये जाते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शासन द्वारा प्रदान की गयी बोरी भी समिति द्वारा किसानों को न देकर ब्यापारियों में बांट दिया जाता है। 
समीपी गांव के किसान विजेन्द्र कुमार वैश्य ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र मकरोहर समिति के प्रबंधक  उत्तम सिंह द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उनका कहना है कि शासन द्वारा प्रदान की गयी बोरी किसानों को न मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा हर क्विंटल में डेढ़ किलो ज्यादा अनाज देने से किसानों की कमर टूट गयी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उक्त भ्रष्आचार के जांच की मांग की है।