भाजपा सिंगरौली के पुन: जिलाध्यक्ष बनें वीरेन्द्र गोयल


बैढ़न(सिंगरौली)। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा 33 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गयी है। जारी सूची में सिंगरौली के वर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल पर पुन: विश्वास जताया गया है जबकि सीधी से इन्द्रशरण सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
श्री गोयल वर्तमान में सिंगरौली जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाले हुये थे। श्री गोयल मिलनसार , व्यतित्व के धनी , सरल स्वभाव , हँसमुख चेहरा के व्यक्ति है । भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कल शाम को जैसे ही खबर मिली की पार्टी के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं तथा  वरिष्ठ नेताओं द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र गोयल ने प्रदेश नेतृत्व व आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि पुन: हमे जनता की सेवा करने का मौका मिला है हम पूरी निष्ठा , लगन , मेहनत से जनता की सेवा  करेंगे। श्री गोयल को पुन: सिंगरौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल ब्याप्त हैं तथा जगह-जगह मिटाइयां बांटी एवं खिलायी जा रही हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी इसी माह हो जाएगा। गुरुवार रात पार्टी के 57 संगठनात्मक जिलों में से 33 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी है। ग्वालियर नगर, होशंगाबाद, सिवनी और झाबुआ जिलों में कुछ प्रक्रियाओं के चलते चुनाव होना शेष है। इसके साथ ही शेष 20 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया होगी। उम्मीद है कि इसी माह के तीसरे सप्ताह तक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। इसके पहले संगठन में मंडल स्तर की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गयी थी। राज्य में पंद्रह सालों तक सत्ता में रही भाजपा को पिछले वर्ष दिसंबर में विधानसभा चुनावों में पराजय का सामना कर सत्ता गंवानी पड़ी है, हालाकि इस वर्ष मई में लोकसभा चुनाव में भाजपा को 29 में से 28 सीटों पर विजय हासिल हुयी है। इन स्थितियों के बीच ये संगठन चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।