बयान / कांग्रेस के नेतृत्व में जिस टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दिल्ली को अशांत किया, अब उसे दंड देने का समय आ गया: शाह

नई दिल्ली. अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जिस टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दिल्ली को अशांत किया, उसे दंड देने का समय आ गया है। दिल्ली की जनता को ही उन्हें दंड देना चाहिए। उन्होंने कहा- नागरिकता संशोधन बिल पर जब संसद में चर्चा हुई तो किसी ने कुछ नहीं बोला। सभी चुप थे। इधर-उधर की बातें कर रहे थे। बाहर निकलते ही इस पर भ्रम फैलाना शुरू कर दिया और दिल्ली को अशांत किया। 


केजरीवाल दूसरे के काम पर अपना ठप्पा लगाते हैं: शाह


उन्होंने कहा- मोदी जी ने सबको मजबूर किया कार्य संस्कृति फॉलो करने के लिए, मगर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ऐसे हैं कि जो नई-नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने नई शुरूआत की। भाई सोचना भी क्यों, बजट भी क्यों देना, किसी के करे-कराए पर अपने नाम का ठप्पा लगा देना।