आईएफडब्ल्यूजे जिला इकाई सिंगरौली की आवश्यक बैठक सर्किट हाउस में संपन्न


संगठन के सदस्यों को प्रदान किया जायेगा तीन लाख का बीमा


बैढ़न(सिंगरौली)। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई सिंगरौली की एक आवश्यक बैठक प्रदेश सचिव डा. डी.डी.मिश्रा व जिलाध्यक्ष विकास पाण्डेय की उपस्थिति में सर्किट हाउस माजनमोड़ में संपन्न हुयी। बैठक में पत्रकार हितो की रक्षा तथा संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुयी। बैठक में नये सदस्यों को जोड़ने तथा सदस्यता नवीनीकरण हेतु समिति का गठन किया गया। समिति में नीरज पाण्डेय, अजय द्विवेदी, राज किशोर पाण्डेय को शामिल किया गया है। 
प्रदेश सचिव डा. डी.डी.मिश्रा ने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस बार पत्रकार कार्ड नवीनीकरण के साथ सदस्यों को मात्र २५० रूपये में तीन लाख रूपये का बीमा प्रदान किया जायेगा जिसमें बीमा के तहत दुर्घटना होने पर २.४० लाख का मुआवजा व ६० हजार का इलाज फ्री दिया जायेगा। इच्छुक सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं। जिलाध्यक्ष विकास देव पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा महिला विंग के निर्माण हेतु निर्देश प्राप्त हुये हैं। जिसके संबंध में संगठन में महिला पत्रकारों को जोड़ने हेतु मुहिम चलायी जायेगी तथा शीघ्र ही महिला विंग का निर्माण किया जायेगा। बैठक में पत्रकार हित में चर्चा की गयी। जिला महासचिव राजा पाण्डेय ने बताया कि सदस्यता फार्म भरने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जायेगी इस बार ५०० रूपये में एक साल हेतु बीमा तथा सदस्यता प्रदान की जायेगी। जो सदस्य बीमा के लिए इच्छुक नहीं हैं उन्हें मात्र २५० रूपये शुल्क देकर एक साल के लिए सदस्यता प्रदान की जायेगी। उन्होने यह  भी बताया कि सदस्यता फार्म भरते समय इस बार आधार कार्ड की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि बैठक में संगठन के कुछ पदाधिकारी तथा सदस्य समय पर नहीं पहुंचते जिन्हें समय पर पहुंचने हेतु आग्रह किया गया। बैठक में मुख्य रूप से नीरज पाण्डेय, अजय द्विवेदी, डा. डी.डी. मिश्रा, विकास पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, राजेश सिंह, शाशि कान्त कुशवाहा, राहुल तिवारी, राज किशोर पाण्डेय, राजेन्द्र अग्रहरी, परमात्मा शाहू, राम कृष्ण पाण्डेय मौजूद रहे।