10 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी पकड़ाया, लूट एवं डकैती के आरोपी को भी किया गिरफ्तार


मोरवा,वैढ़न।बीती रात मोरवा पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा लूट एवं डकैती के आरोपी में को भी गिरफ्तार किया है। 
जानकारी अनुसार आरोपी बुधई पनिका पिता दयाराम पनिका निवासी सिधार थाना मोरवा वर्ष 2010 में मारपीट के एक प्रकरण में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था। अत: स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं एसडीओपी डॉक्टर कृपाशंकर द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर लंबे अरसे से फरार चल रहे बुधई पनिका को बीती रात सिधार से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सन् 2016 में लूट एवं डकैती के प्रकरण में आरोपी रामलल्लू पिता रामप्रसाद अगरिया निवासी चंद्रपुर चटका को भी न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी रालल्लू पर वर्ष 2016 में अपराध क्रमांक 1438/16 धारा 399, 400, 402 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसकी सुनवाई न्यायालय में लंबित है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अमर सिंह, अशोक सिंह, आरक्षक नरेंद्र यादव, विजय बहादुर सिंह, सुबोध सिंह तोमर, राजन बागरी, राम नरेश प्रजापति, सुनील मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।