वशिष्ठ पाण्डेय बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

 



वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, सांसद वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द जी की सहमति से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश सहसंयोजकों  व पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश भाजपा के द्वारा सिंगरौली, बैढन निवासी भाजपा के कर्मठ एवं समर्पित वरिष्ठ भाजपाई  कार्यकर्ता वशिष्ठ पांडे को उनके सांस्कृतिक अनुभवों के आधार पर प्रदेश स्तर पर एक बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करते हुए प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है,जो पूरे रीवा संभाग में एक अकेले है जिनकी नियुक्ति हुई है इस पद पर। वशिष्ठ पांडे वरिष्ठ भाजपाई नेता ने  चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश भाजपा ने जो दायित्व मुझे सौंपा है मैं पूरी निष्ठा से उन दायित्वों का निर्वहन करूँगा और हर कसौटी पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करूंगा,श्री पांडे ने अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।उनकी नियुक्ति पर अल सुबह से देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और लोगों ने सोशल मीडिया व फोन के माध्यम सहित घर पहुंच पुष्प गुच्छ भेंट करके अपने स्तर से बधाइयां प्रेषित की। उनकी नियुक्ति से सिंगरौली  क्षेत्र से ही नहीं अपितु पूरे रीवा संभाग में भाजपाइयों ,आमजन,व सांस्कृतिक रूप से जुड़े सभी लोगों में हर्ष व्याप्त है। श्री पांडे की नियुक्ति पर  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल विधायक राम लल्लू वैश्य सुभाष वर्मा अमर सिंह कुंवर सिंह टेकाम सहित अन्य दलों के राजनैतिक नेताओं ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।